फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अविरल नंदा रन में मीना कंडारी अव्वल

Sat, 02 May 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुंदोली राइडर्स क्लब, देवाल (चमोली) की ओर से एक मई को लोहजंग में आयोजित अविरल नंदा रन में श्रीनगर की धावक मीना कंडारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 किमी दौड़ में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और एक बार फिर श्रीनगर का नाम रोशन हुआ है। गौरतलब है कि मीना कंडारी का यह लगातार दूसरा बड़ा प्रदर्शन है। इससे पूर्व उन्होंने पिछले सप्ताह आयोजित सूर्यदेवभूमि चैलेंज 113 किमी में द्वितीय स्थान हासिल किया था। उनके निरंतर बेहतर प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें