फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के खाने की गुणवत्ता जांच को कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल मेें मरीजों को दिए जाने वाले खाने पर फूड कमेट की नजर रहेगी। मरीजों को गुणवत्तापरक खाने के साथ ही डाइट चार्ट के अनुसार भोजन मिल रहा है या नहीं, इसे परखने के लिए फूड कमेटी बनाई गई है। चार सदस्यीय कमेटी प्रतिमाह कॉलेज के प्राचार्य को मरीजों के भोजन के संबंध में रिपोर्ट देगी। तय शर्तों के अनुसार भोजन उपलब्ध न करा पाने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के भोजन की गुणवत्ता पर अक्सर सवाल उठते आए हैं। पूर्व में भी निरीक्षण में किचन में सफाई व्यवस्था के साथ ही खाने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जो की शिकायत मिली थी, जिसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने कमेटी गठित की है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि फूड कमेटी में कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी और वरिष्ठ नर्सिंग कर्मचारी शामिल किए गए हैं। कमेटी आकस्मिक रुप से भोजन चेक करेगी। यह भी देखा जाएगा कि महीने मेें कितने मरीज अस्पताल में भर्ती हुए और कितनों ने खाना खाया। डाइट चार्ट के अनुसार मरीजों के खाने पर भी नजर रखी जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फर्म को भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें