फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से जड़ी-बूटी ले जाते एमबीए के छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रुप से बहुमूल्य जड़ी-बूटी ले जा रहे सहारनुपर (यूपी) के दो युवकों को धर दबोचा। दोनों युवक एमबीए के छात्र हैं। आरोपी यह वन संपदा चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र से दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस ने बदरीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर मिनी गोवा बीच (कलियासौड़) में कोतवाल हरिओम राज चौहान की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान रुद्रप्रयाग की ओर से आ रहे एक कार को रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस टीम ने कार की तलाशी के दौरान अलग-अलग जगह से बोरे बरामद किए। जब पुलिस ने बोरे खोले, तो अंदर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगने वाली औषधीय जड़ी-बूटी मिली। कोतवाल चौहान ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह सहारनपुर के रहने वाले हैं और एमबीए कर रहे हैं। उन्होंने यह जड़ी-बूटी चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र से खरीदी है। अवैध रुप से प्रतिबंधित वन संपदा ले जाने पर राहुल निवासी पवन बिहार थाना सदर और अनिरुद्ध चौधरी निवासी वेस्ट पंत विहार थाना सदर बाजार सहारनपुर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कलियासौड़ एसआई अजय कुमार, एसआई इंद्रजीत राणा, कांस्टेबल दिनेश आदित्य, राजेंद्र सिंह व हरीश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें