फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: तोताघाटी में गैस रिसाव से ढाबे में लगी भीषण आग

Fri, 24 Jul 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- सौड़पानी में नहाने गया था ढाबा संचालक, आग बुझाने के लिए आसपास नहीं मिला पानी
विज्ञापन

- पूरा सामान और नगदी जलकर राख
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप शुक्रवार को गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण एक ढाबे में भीषण आग लग गई। आग बुझाने का कोई साधन और आसपास पानी उपलब्ध न होने से ढाबा पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में ढाबे में रखा सारा सामान और नगदी भी नष्ट हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी देवप्रयाग प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि चिलपड़ गांव निवासी जसवीर सिंह पुत्र बैनर सिंह ढाबा बंद कर सौड़पानी में नहाने गया था। इसी दौरान उसके भाई हरिसिंह ने ढाबे से आग की लपटें उठती देख उसे सूचना दी। जसवीर मौके पर पहुंचा, तब तक ढाबे में रखा पूरा सामान और नगदी जल चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आसपास पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण ढाबे को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलिंडर में रिसाव माना जा रहा है। जसवीर सिंह के अनुसार, संभवतः वह सिलिंडर बंद करना भूल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें