फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 39वीं आईएपी पीडियाट्रिक क्विज में कामनी और शिवानी अव्वल

Fri, 24 Jul 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- एमबीबीएस छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिताएं जरूरी: डॉ. सयाना
विज्ञापन

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में आयोजित 39वीं आईएपी पीडियाट्रिक क्विज प्रतियोगिता में एमबीबीएस छात्रों ने बाल रोग एवं चिकित्सा विज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डी टीम की कामनी बिष्ट और शिवानी नेगी ने 80 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम बी की स्तुति उनियाल और वारा जोशी 59.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। विजेता टीम अब देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का प्रतिनिधित्व करेगी।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के ज्ञान, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी में भी सहायक हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा में वैज्ञानिक समझ के महत्व पर जोर देते हुए सभी छात्रों से सीपीआर प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. सीएम शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें