फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण गढ़वाल में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति का अग्रदूत रहा है मैसमोर: रेव्हरेंट हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में क्रिसमस व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिमाचली सहित अनेक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। वहीं विविध गतिविधियों में अव्वल रहीं विद्यालय की प्रतिभाओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।मैसमोर इंटर कॉलेज सभागार में वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेव्हरेंट हरीश कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैसमोर इंटर कॉलेज संपूर्ण गढ़वाल में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रदूत रहा है। कहा सन 1865 में नैनीताल में गढ़वाल क्षेत्र में शिक्षा की दिशा में कार्य किए जाने पर मिशनरी ने पहल की, जो पौड़ी में प्राथमिक विद्यालय के रूप में वर्ष 1902 में साकार हुई।
1920 में हाईस्कूल व 1950 में यह विद्यालय इंटर में उच्चीकृत हुआ। बताया कि पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी, पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र भंडारी, पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया सहित अनेक विद्यालय की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय फलक पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रेव्हरेंट कुमार ने कहा, मैसमोर के भवन को 113 साल हो गए हैं, यह इंजीनियरिंग का एक नायाब नगीना है।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि व्यापार सभा पौड़ी के अध्यक्ष विनय शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता रावत ने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नया आनंद छाने लगा, बनके मोरनी, झुमकी, मुंड मां टॉपली सहित अनेक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य डाॅ. योगेंद्र सिंह ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रवि बर्ग ने किया। इस अवसर पर व्यापार सभा सचिव देवेंद्र रावत, उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल, कोषाध्यक्ष दिलबर भंडारी, पास्टर मैक्सनर, शिक्षक अविनाश जॉन, तरुण चौफिन और अनूपमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित



मैसमोर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में विविध क्षेत्रों में अव्वल रहीं प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इनमें खेल में अव्वल चांदनी चौहान, आशीष, प्रियांशु, शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए एंजलीना मैसी, भावना, एनसीसी में पंकज, डॉली, चित्रकला में नीलांशी, अनुष्का, प्रोजेक्ट में लक्की, जुनैद, दीपिका, मुस्कान, रितेश, शौर्य, शिवम, रवि और बीते वर्ष बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की टॉपर वैशाली शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें