फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि में प्रशासनिक अधिकारियों के कई पद खाली

Sat, 27 Apr 2024 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में प्रशासनिक अधिकारियों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें से कई पदों पर व्यवस्था के तौर पर शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। पदों के रिक्त होने से विवि वे प्रशासनिक कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। विवि का कहना है कि रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विवि में वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, पुस्तकालय अध्यक्ष, खेल निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की स्थायी नियुक्ति नहीं है। इसके अलावा उप कुलसचिव के दो पद, सहायक कुलसचिव का एक पद, प्रोग्रामर, सीनियर सिस्टम एनालिस्टि के पद रिक्त हैं। साथ ही कर्मचारियों के भी कई पद रिक्त चल रहे हैं।
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल का कहना है कि विवि में वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक जैसे कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इन पदों पर अस्थायी व्यवस्था से विवि काम चला रहा है। उन्होंने कहा कि विवि के कुलसचिव से जल्द से जल्द रिक्त पदों पर नियुक्तियों की मांग की गई है।
विज्ञापन

उप कुलसचिव प्रशासन डाॅ. संजय ध्यानी का कहना है कि रिक्त पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। जल्द रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें