फोटो
श्रीनगर। कमलेश्वर बागवान के सीतापुर मैदान में मां धारी देवी के उपासक कुनाल बिष्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम मंडाण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि मंडाण के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भक्त मां धारी देवी की भक्ति में झूमते रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर मां धारी देवी का आशीर्वाद लेने की अपील की। संवाद