देवप्रयाग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टिहरी विभाग गोसेवा प्रमुख व सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज देवप्रयाग के प्रबंधक भगवती प्रसाद कोटियाल का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर तीर्थपुरोहित समाज ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक में सरस्वती विद्यामंदिर बंद रहा। पाली गांव निवासी भगवती प्रसाद कोटियाल (62) पूर्व खंड संघ चालक देवप्रयाग सहित सच्चा बाबा अन्न क्षेत्र बदरीनाथ के संचालक भी थे। श्री बदरीश पंडा पंचायत सहित विधायक विनोद कंडारी, जिला संघ चालक सुरेश कोटियाल, जिला कार्यवाह महेंद्र बंगवाल, ज्योति कैंतुरा सवि मंदिर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया। संवाद