देवप्रयाग। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मुल्यागांव स्थित पतंजलि गुरुकुलम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. आकाशदीप के नेतृत्व में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के 110 से अधिक लोगों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। दंत चिकित्सक डॉ. शहनवाज अली और नेत्र चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार के साथ डॉ. नीतू नेगी ने अपनी सेवाएं देते हुए लोगों को उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। डॉ. नीतू नेगी ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बताया। सभी डॉक्टरों ने जनसमूह को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार का सेवन करने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। कहा कि सही खान-पान और अनुशासन ही बीमारियों से बचने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस मौके पर पतंजलि गुरुकुलम की प्राचार्या साध्वी देवश्रुति, प्राचार्य प्रदीप शर्मा, आचार्य हनुमान सहाय शर्मा, मोनिका, शीन और गार्गी सहित आदि मौजूद थे। संवाद