फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला अस्पताल पौड़ी के प्रबंध समिति की बैठक आज, आयोग ने दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। नए साल 2025 से जिला अस्पताल पौड़ी का संचालन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला अस्पताल के प्रबंध समिति की पहली बैठक आयोजित होगी। निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच विशेष परिस्थितियों में डीएम पौड़ी को राज्य निर्वाचन आयोग ने यह अनुमति दी है। आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने किसी राजनीति दल या सत्ताधारी दल के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित नहीं किए जाने की शर्त पर अनुमति पत्र जारी किया है।जिला अस्पताल पौड़ी का संचालन पीपीपी मोड के तहत महंत इंद्रेश अस्पताल प्रशासन देहरादून की ओर से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने जनवरी 2021 में जिला अस्पताल पौड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ, घंडियाल व बीरोंखाल को पीपीपी मोड पर दिया था। जनता के लगातार विरोध के बाद सरकार ने अस्पताल को पीपीपी मोड हटाने का फैसला लिया है। जिसके तहत अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून प्रशासन की ओर से 31 दिसंबर की शाम अस्पताल के संचालन का पूर्ण जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डा. प्रवीण कुमार ने जिला अस्पताल पौड़ी में प्रभारी पीएमएस के साथ तीन डाॅक्टरों की तैनाती कर संबद्ध तीन डाॅक्टरों को जल्द ज्वाइनिंग के निर्देश दिए हैं। समस्त सीएचसी में तीन-तीन डाॅक्टरों को तैनाती दी है। इसके अलावा सीएमओ ने स्वीकृत पदों के सापेक्ष जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में डाॅक्टरों व अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए शासन व निदेशालय को पत्र भेजा है। अस्पताल के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक व एएसीएमओ डाॅ. रमेश कुंवर ने बताया कि जिला अस्पताल के प्रबंध समिति की बैठक के आयोजन को लेकर चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई थी। बताया कि आयोग ने बैठक में किसी राजनीति दल या सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किए जाने की शर्त पर अनुमति दी है। कहा, डीएम पौड़ी की अध्यक्षता में पहली बैठक सोमवार को आयोजित होगी। जिसमें अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें