फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करें : डीएम

Sat, 21 Mar 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर व थलीसैंण में जल्द ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य होंगे शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। कलेक्ट्रेट में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिला गंगा समिति की बैठक ली। उन्होंने सेप्टिक लिक्विड वेस्ट एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निकायों के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने लिगेसी वेस्ट का सौ फीसदी निस्तारण कर वहां सौंदर्यीकरण एवं पुष्प वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। कहा कि निकाय क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करें। मगर अतिक्रमण मुक्त के नाम पर केवल रेहड़ी-ठेली तक सीमित न रहें।
विज्ञापन

बताया कि गया कि नगर निगम श्रीनगर व नगर पंचायत थलीसैंण में जल्द ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य शुरू किए जाएंगे जबकि नगर निकाय दुगड्डा ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। इसके अलावा सतपुली व पौड़ी में भूमि चिह्नीकरण की प्रक्रिया चल रही है। डीएम ने नदी व सड़क किनारे कूड़ा एकत्र न हो इसके लिए सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी करने और चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कोटद्वार व मांडाखाल में डॉग शेल्टर बनाए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही निकाय क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए अधिकारियों को रेहड़ी व ठेली तक सीमित न रहकर पुलिस व राजस्व विभाग के साथ नियमित अभियान चलाने के लिए कहा। इस मौके पर नगर आयुक्त कोटद्वार पीएल शाह, नगर आयुक्त श्रीनगर नूपुर वर्मा, डीडीओ मनविंदर कौर और एसडीओ वन विभाग लक्की शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें