पौड़ी। परसुंडाखाल व घुसगलीखाल रविवार से मकरैण मेले का आगाज होगा। परसुंडाखाल में मैराथन व स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जबकि घुसगलीखाल में दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना से मेले का आगाज होगा। ढोल सागर, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।
रविवार को घुसगलीखाल में तीन दिवसीय मकरैण मेला शुरु होगा। श्री दुर्गा मदिंर मकरैण मेला समिति घुसगलीखाल के संयोजक अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ मेला का आगाज होगा। इस दौरान ढोल सागर व क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। 13 जनवरी को महिला कीर्तन, चौफला, थड़िया, मांगल गीत प्रतियोगिता, वॉलीबाल, रस्साकस्सी, विद्यालयी कार्यक्रम व रात्रि जागरण होगा। बताया कि 14 जनवरी को ध्वजा निशान आगमन, पुरस्कार वितरण, विशाल भंडारा, प्रसाद वितरण के साथ मेले का समापन होगा। उधर, मेला पैडुलस्यूं समिति के कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह गुसांई ने बताया कि रविवार को मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान भी शिरकत करेंगे। मेले में मैराथन व स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। बताया कि 13 जनवरी को महिला मंगल दलों की थड़िया-चौफला प्रतियोगिता, पैडुलस्यूं गिताड़ प्रतियोगिता, लोक गायक मनीष पंवार व टीम की प्रस्तुति होंगी। बताया कि मेले में 14 जनवरी को रस्साकशी प्रतियोगिता का फाइनल, लोकगायिका हेमा नेगी करासी, मनोज मंद्रवाल की प्रस्तुति व पुरस्कार वितरण के साथ मेला संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि जनता इंटर काॅलेज परसुंडाखाल में मेले के आयोजन को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा
20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा
20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा