फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को मिली बड़ी सफलता, 6.59 किमी लंबी टनल-14 का ब्रेकथ्रू पूरा

Fri, 27 Nov 2026 07:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में सुमेरपुर और मरोड़ा पोर्टल के दोनों छोर जुड़े, कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों के बीच आरवीएनएल ने पूरा किया निर्माण कार्य
विज्ञापन

श्रीनगर /रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने शुक्रवार, 27 नवंबर को रुद्रप्रयाग जिले में 6.59 किलोमीटर लंबी टनल-14 की खुदाई पूरी कर दोनों छोरों को आपस में जोड़ दिया। सुमेरपुर स्थित पोर्टल-1 से 4.7 किलोमीटर और मरोड़ा स्थित पोर्टल-2 से 1.79 किलोमीटर खुदाई की गई।

टनल निर्माण के दौरान इंजीनियरों को कई तकनीकी और भूगर्भीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सुमेरपुर पोर्टल पर आबादी के नीचे करीब 110 मीटर हिस्से में कमजोर मिट्टी और कम गहराई के कारण खुदाई चुनौतीपूर्ण रही। यहां प्री-एक्सकेवेशन और मल्टी-ड्रिफ्टिंग तकनीक अपनाई गई। वहीं, मरोड़ा पोर्टल पर जमीन धंसने और भूमि व भवन अधिग्रहण की समस्याएं सामने आईं। पहाड़ी ढलान को सुरक्षित करने के लिए 30 से 35 मीटर गहरी माइक्रोपाइलिंग, 15 से 20 मीटर लंबे रॉक बोल्ट और कंसोलिडेशन ग्राउटिंग का सहारा लिया गया। इसके बाद मार्च 2024 में मुख्य टनल की खुदाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन


आबादी की सुरक्षा के लिए दोनों पोर्टल के आसपास नियंत्रित ब्लास्टिंग केवल दिन में की गई। वहीं, सुमेरपुर पोर्टल पर श्रमिकों को ताजी हवा उपलब्ध कराने और तापमान नियंत्रित रखने के लिए विशेष वेंटिलेशन सिस्टम लगाया गया।
विज्ञापन


आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने बताया कि कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए टनल का ब्रेकथ्रू पूरा किया गया है। दोनों छोर जुड़ने से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें