पौड़ी। व्यापार सभा पौड़ी की पहल पर इस वर्ष 10 दिसंबर से तीन दिवसीय पौड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव की अंतिम शाम गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रहेगी। वहीं आयोजकों की ओर से महोत्सव की तैयारियां भी तेजी से शुरू कर दी गई हैं।
व्यापार सभा पौड़ी के अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय पौड़ी महोत्सव का आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन स्थानीय बच्चों व महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दूसरे दिन भजन कीर्तन मंडली की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक गायिका प्रियंका मेहर की प्रस्तुति होगी। जबकि महोत्सव की अंतिम शाम उत्तराखंड के गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रहेगी। बताया कि इसी दिन टेलेेंट हंट शो का भी आयोजन किया जाएगा। बताया कि महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मेंं स्थानीय विधायक राजकुमार पौरी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।