फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमराड़ा में बनाए जाएंगे मधु ग्राम

विज्ञापन
पौड़ी में जिला योजना की समीक्षा बैठक लेते प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने विभिन्न विभागों में जिला योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि खिर्सू विकासखंड की न्याय पंचायत चमराड़ा में मधु ग्राम बनाए जाएंगे। जिसके तहत ग्रामीणों को मधु बाक्स व मौन पालन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। नैनीडांडा पटोटिया में उन्नत सेब की नर्सरी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी मंत्री व प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जनपद में जिला योजना के तहत हुए कार्यों की सराहना की। इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिला योजना के तहत जनपद के विभिन्न पर्यटक स्थलों की सड़कों को चैरीब्लोसम रोड बनाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई हैं।ें प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, लैंसडौन विधायक महंत दलीप रावत व पौड़ी विधायक मुकेश कोली ने कंडोलिया में बन रहे पार्क का निरीक्षण किया। इस अवसर प्रभारी सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, सीडीओ आशीष भटगाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें