फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य झांकी के साथ शुरू हुआ माधोसिंह भंडारी स्मृति एवं विकास मेला

विज्ञापन
मलेथा में माधो सिंह भंडारी स्मारक स्थल पर नृत्य करतें कलाकार - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के ऐतिहासिक गांव मलेथा में रविवार को भव्य झांकी के साथ माधोसिंह भंडारी स्मृति एवं विकास मेला शुरू हो गया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने 16वीं शताब्दी में खोदी गई सुरंग, माधो सिंह भंडारी स्मारक स्थल, कैलापीर व गुरूमाणिक नाथ मंदिर में ढोल दमाऊं व अन्य वाद्ययंत्रों के साथ पूजा अर्चना की, इसके बाद स्मारक स्थल से माधो सिंह भंडारी और गुरू माणिकनाथ घोड़ों पर सवार होकर मेला स्थल पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को मलेथा गांव में प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने पांच दिवसीय माधो सिंह भंडारी स्मृति एवं विकास मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणी माधोसिंह भंडारी एक युग पुरुष थे। उन्होंने मलेथा की धरती की हरियाली और खुशहाली के लिए जो त्याग और बलिदान किया वह सबके लिए प्ररेणा है। इस मौके मेले के पहले दिन जीजीआईसी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां आकर्षण बनी रही। इससे पूर्व बड़ी संख्या में छेणधार स्थित माधोसिंह भंडारी स्मारक स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने माधोसिंह भंडारी की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित की। इसके बाद कैलापीर और गुरूमाणिक नाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्हें मेले में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर विजय सिंह रावत, प्रधान अंकित कुमार, पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट, सूरजीत राणा, सुंदर लाल, रविंद्र राणा, सत्येंद्र भट्ट, प्रवीन गुसांई, हरीश बलूनी, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।
आज होगा माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका का शानदार मंचन
श्रीनगर। मलेथा गांव में आयोजित हो रहे मेले के दूसरे दिन माधोसिंह भंडारी के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित घटनाओं का शानदार मंचन किया जाएगा। इस मौके पर कलाकारों की ओर से मलेथा से लेकर तिब्बत तक उनके त्याग बलिदान, पराक्रम तथा वीरता की गाथा पर तैयार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें