फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रसोई गैस सिलिंडर कर रहे लीक, प्रशासन से की जांच की मांग

Sun, 21 Jan 2024 08:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक घंडियाल कस्बे में बांटे जा रहे रसोई गैस सिलिंडरों में गैस लीक की शिकायतें सामने आ रही हैं। व्यापारी प्राण राज सिंह ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सिलिंडर क्षतिग्रस्त हैं। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

घंडियाल निवासी व्यापारी प्राण राज सिंह ने बताया कि बीते दिनों हिंदुस्तान पेट्रोलियम एजेंसी सतपुली की ओर से क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडरों की सप्लाई की गई थी जिसमें से अधिकांश सिलिंडरों क्षतिग्रस्त थे। ऐसे में कुछ सिलिंडर लीक कर रहे थे जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच की मांग उठाई है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसके बावजूद इसकी शीघ्र जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें