फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों को जोड़ने के लिए करोड़ों की सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की ओर से विकास खंड कीर्तिनगर के अकरी बारजुला और लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र में दो मोटर मार्गों का शिलान्यास किया गया। सांसद ने उधर, रुद्रप्रयाग में 34 करोड़ करोड़ 46 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल सांसद ने लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाले 10.575 किमी गहड़-पल्यापटाला सड़क का शिलान्यास किया। सड़क पर साढ़े छह करोड़ खर्च किए जाएंगे। दूसरी ओर नगर पंचायत कीर्तिनगर के डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान हुए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं प्रस्तावित और निर्माणाधीन योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर सांसद की ओर से कीर्तिनगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बच्चीराम थपलियाल हल्का वाहन मार्ग, नगर में इंटर लॉकिंग टाइल्स मार्ग, जाखणी में हाईमास्ट लाइट आदि कार्यों का लोकार्पण किया गया। कीर्तिगर में वाहन पार्किंग, ट्रचिंग ग्राउंड व पर्यटन स्थल का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, अतर सिंह असवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी आदि मौजूद थे। सांसद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 2024 तक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
उधर, रुद्रप्रयाग में सांसद ने गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनी और विभिन्न मोटर मार्गों का शिलान्यास किया। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने सांसद से समस्याएं हल करने की मांग की। इस मौके पर विधायक भरत चौधरी, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण, सीपी भट्ट, अशोक खत्री, बीना बिष्ट, सरला खंडूडी, अरूणा बेंजवाल, भारत भूषण भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सांसद से समस्याओं के निराकरण की मांग
पोखरी। पोखरी ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर इंटर कॉलेज देवीखेत और उडामांडा भवन की मरम्मत, उतरों से निगरोली तोक तक तीन किमी सड़क निर्माण, सीएचसी पोखरी में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती, नागनाथ स्वामी मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें