फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित के लिए हमेशा संघर्षरत रहे दिवंगत कोटवाल : तीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने दिवंगत पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल को समाज सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताया। मंगलवार को सांसद रावत ने पूर्व विधायक बृजमोहन कोटद्वार के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक हमेशा से ही जनहित के लिए संघर्ष करते रहे। उनका सरल स्वभाव, पूर्व सैनिक होने के नाते व्यवस्थित जीवनशैली अनुकरणीय थी। गढ़वाल सासंद ने दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुख सहने की प्रार्थना भी की। इससे पहले वे दिवंगत पूर्व तहसीलदार अनसूया प्रसाद जुयाल के परिजनों से मिले और सांत्वना दी। इस दौरान जिला महामंत्री भाजपा जगत किशोर बड़थ्वाल, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, सांसद प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह, धर्मवीर सिंह रावत, नगर महामंत्री अनूप देवरानी, शैलेंद्र नौटियाल, सुषमा रावत, संगीता रावत, संजय पटवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें