फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निम्न गुणवत्ता से किया गया है निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चवथ में निर्मित बरातघर पांच साल में ही क्षतिग्रस्त हो गया। सीडीओ पौड़ी आशीष भट्टगाईं ने मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्माणदायी संस्था ने बरातघर का निर्माण निम्न गुणवत्ता से किया है, जिसके चलते बरातघर क्षतिग्रस्त हो गया। जांच रिपोर्ट आने पर निर्माणदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सीडीओ आशीष भट्टगाईं ने 15वें वित्त के तहत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम पंचायत चवथ में बरातघर का मरम्मतीकरण 15वें वित्त से करीब दो लाख रुपये से किया गया है, जबकि बरातघर को बने मात्र पांच साल हुए हैं। उन्होंने बरातघर व पंचायत घरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, इनमें छोटे-छोटे रीडिंग रूम बनाए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने पौड़ी, पाबौ व कोट ब्लाक में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर नाराजगी जताई। कहा कि इन ब्लाकों में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट न्यूनतम है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट विकास कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यशाला का संचालन डीपीआरओ एमएम खान ने किया। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मदन लाल राणा, मदन पहाड़ी, धन सिंह बिष्ट, धन सिंह नेगी, अजीत कुमार, आशु यादव और रजत सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें