श्रीनगर। भाजपा ने पार्टी के खिलाफ बगावत करने वालों पर निष्कासन की कार्रवाई की है। शनिवार को पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए लोगों को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के निर्देश पर छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इनमें नगर निगम श्रीनगर से मेयर पद की निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, नगर निगम श्रीनगर के वार्ड दो से पार्षद के निर्दलीय प्रत्याशी विजय चमोली, वार्ड-20 से सुरजीत अग्रवाल, दीपक उनियाल, वार्ड-40 से संदीप रावत, वार्ड-16 से सूरज हिमालियाज व नगर पंचायत सतपुली के वार्ड दो से सत्य नारायण वेदी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
प्रचार में पहुंचेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
श्रीनगर। पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि श्रीनगर में पहले नगर निगम चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। भाजपा भी विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रही है। पार्टी प्रत्याशी के साथ सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर खड़े हैं। भाजपा वह पार्टी है जिसने अयोध्या में राम मंदिर बनाया यहां भी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कमलेश्वर, धारी देवी सहित अनेक मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनगर पहुंच रहे है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवाण, संयोजन वासुदेव कंडारी, उर्वादत्त भट्ट, जितेंद्र रावत, शंकरमणि मिश्रा, गिरीश पैन्यूली, व मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद
20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा
20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा
20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा