फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कोटली व टिहरी एफसी ने जीते मैच, अगले चरण में किया प्रवेश

Sat, 31 Jan 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। स्व. प्रताप सिंह व स्व. विपिन सिंह ओपन वर्ग फुटबाल टूर्नामेंट के तहत हुए मुकाबलों में पहला मुकाबला कोटली एफसी और जयदीवा मां बीरोंखाल के बीच खेला गया। कोटली की टीम ने मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। विकासखंड मुख्यालय के खुड्डेश्वर खेल मैदान में आयोजित फुटबाल टुर्नामेंट की शुरूआत कोटली एफसी और जयदीवा मां बीरोंखाल के शानदार मुकाबलों से हुई। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। कोटली एफसी की ओर से प्रदीप ने पहला गोल किया। बीरोंखाल टीम के अजित ने जवाबी गोल कर मुकाबला को बराबरी पर ला दिया। मैच के अंत में कोटली एफसी की टीम ने एक और गोल कर टीम को बढ़त दिलाते हुए मैच जीत लिया जबकि दूसरा मुकाबला टिहरी एफसी और बुंगा एफसी के बीच खेला गया। इसमें टिहरी एफसी ने 5 गोल कर बुंगा एफसी को 5-0 से पराजित किया। मैच में कुलदीप बोरा, जितेंद्र सिंह व सागर निर्णायक रहे। इस मौके पर फुटबाल समिति के अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी, संरक्षक दुर्गेश प्रसाद थपलियाल, जिपं सदस्य भरत रावत, कवींद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें