पौड़ी। मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा क्षेत्र की खातस्यूं पट्टी के भैंसवाड़ा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों को मनरेगा योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनके अधिकारों और रोजगार से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान आश्मा देवी ने की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। चौपाल में मनरेगा के जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह रावत, भरत रावत, अनिल कुमार, अनूप सिंह, मीना देवी, देवेश्वरी देवी, सुशीला देवी, मंजू देवी, जमना देवी, बबली देवी आदि मौजूद रहे।