फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन बना कोटद्वार

Thu, 22 Jan 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत बृहस्पतिवार को बैडमिंटन व फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। रांसी स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर- 14 में रुद्रप्रयाग के अभिनव प्रथम, पौड़ी के अरमान अहमद व अक्षय रावत तृतीय रहे। वहीं इसी आयु वर्ग के बालक वर्ग के फुटबाल प्रतियोगिता के तहत रामनगर व केदारनाथ के मैच खेला गया जिसमें रामनगर ने केदारनाथ को 4-0 के अंतर से हराया। वहीं कोटद्वार और पौड़ी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें कोटद्वार ने पौड़ी को 4-1 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसांई, दिनेश सिह नेगी, आदेश बहुगुणा, मनोज बजरियाल, प्रियंका आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें