फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलकिलेश्वर मंडली ने जीती कीर्तन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरास शहीदी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कीर्तन मंडलियों की प्रतियोगिता हुई, इसमें किलकिलेश्वर मंडली चौरास ने कब्जा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम आयोजित शहीदी मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से वह मंच से कोई घोषणा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन जो भी संभव होगा वह मदद करेंगे। वह चाहते हैं कि यह मेला पूरी विधान सभा क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला हो।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में महिला कीर्तन मंडलियों की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इसमें फाइनल राउंड के लिए 6 टीमों का चयन हुआ। प्रतियोगिता में किलकिलेश्वर मंडली चौरास 68 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही, जबकि नागराजा कीर्तन मंडली सुपाणा 67 अंक के साथ दूसरे और ज्वाला कीर्तन मंडली चौरास 60 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। शिव मंदिर मंडली चौरास ने 56, सूरी कीर्तन मंडली ने 54 और जागृति कीर्तन मंडली ने 41 अंक प्राप्त किए। राजमोहन कंडवाल व मनोज पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सुपाणा प्रतीक्षा स्नेही, मेला संयोजक जयकृष्ण भट्ट, मेला सचिव विनोद चमोली, ऋतांशु कंडारी, ऋषभ रावत, पिटू कंडारी, पदमेंद्र, अमित, कुलदीप चौहान और अनिल बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें