फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में अक्टूबर से प्रथम सप्ताह से शुरू होगा खेल महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में आगामी खेल महाकुंभ के तहत प्राथमिक व न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं अक्तूबर माह के प्रथम पखवाड़े में शुरू होंगी। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर तक चलेंगी। जबकि ब्लॉक स्तर पर 25 अक्तूबर से लेकर 15 नवंबर व जिला स्तर पर 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। डीएम ने खेल महाकुंभ को लेकर अफसरों को अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को खेल महाकुंभ की तैयारी बैठक लेते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तरीय आयोजन समितियों का शीघ्र ही गठन करने को कहा। उन्होंने युवा कल्याण, शिक्षा, पंचायतराज व खेल विभाग को समन्वय बनाकर सभी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था व साफ सफाई आदि के लिए संबंधित अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिताएं अंडर 14, अंडर 17, अंडर 20, व अंडर 23 आयुवर्ग में हाेंगी। इतना ही नहीं दिव्यांग खिलाड़ी 14 से 23 आयुवर्ग में विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, डीडीओ मनविंदर कौर, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल, डीओ पीआरडी रविंद्र फोनिया, प्रभारी डीएसओ संदीप डुकलान, ईओ पालिका गौरव भसीन आदि शामिल रहे।



इन खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी



न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर बालक बालिका वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल व खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि जिले में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, जूडो- कराटे, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, मुर्गा झपट, मलखंब व हॉकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


न्याय पंचायत में 300 व जिले में 800 की राशि मिलेगी

न्याय पंचायत स्तर के प्रथम तीन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तीन सौ, दो सौ व 150 रुपये की नकद राशि बतौर पुरस्कार दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर 500, 400 व 300, जबकि जनपद स्तर के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में क्रमशः 800, 600, व 400 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें