फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कथक की प्रस्तुति ने मोहा छात्र-छात्राओं का मन

Tue, 02 Dec 2025 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन





श्रीनगर। स्पिक मैके उत्तराखंड के तत्वावधान में मंगलवार को कीर्तिनगर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज जखंड व बैज्वाड़ी में कथक कार्यशाला आयोजित हुई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की बारीकियां सीखीं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मंगलाचरण से हुई। इसके बाद प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, कोरियोग्राफर और प्रशिक्षक आम्रपाली भंडारी ने कथक की उत्पत्ति, लयकारी, ताल-विभाजन, आमद, घूमर और भाव-अभिनय को सरल और रोचक भाषा में समझाया। कार्यक्रम के संयोजक परवेज अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षक–शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय कला प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कहा स्पिक मैके की इस पहल का उद्देश्य युवाओं में भारतीय शास्त्रीय कला, संस्कृति और सौंदर्यबोध के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जखंड के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश बडोनी, विपिन नौटियाल और सचिन भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें