श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में ‘विज्ञान से ज्ञान की ओर’ थीम पर आयोजित जनपद स्तरीय ‘प्रोजेक्ट बाल मेला-2026’ में जिले के सभी 13 विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए, जिसमें गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिताओं में कल्जीखाल और दुगड्डा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार गणित में दुगड्डा प्रथम, पाबौ द्वितीय और यमकेश्वर तृतीय स्थान पर रहा सामाजिक विज्ञान में कल्जीखाल प्रथम, खिर्सू द्वितीय और रिखणीखाल तृतीय स्थान पर रहा। विज्ञान विषय में कल्जीखाल ने प्रथम, रिखणीखाल ने द्वितीय और पाबौ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम समन्वयक संगीता डोभाल, सह समन्वयक शालिनी भट्ट के अनुसार डायट के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं की ओर सेलगाए गए विभिन्न व्यंजनों और माइंडफुल गेम्स के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। डायट प्राचार्य एसएस तोमर ने छात्र-छात्राओं और विकासखंडों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद