फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षा में पौड़ी जिले के जतिन, अमन और सिद्धांत बने टॉपर

विज्ञापन
इण्टरमीडिएट परीक्षा मे 13 वे स्थान पाने वाले विद्या मंदिर के छात्र सिद्घांत को मिठाई खिलाते माता ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
- जिले के टॉपर जतिन की इच्छा प्रशासनिक सेवा में
विज्ञापन

श्रीनगर। इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में चौथे व पौड़ी जिले में पहले स्थान पर रहे जतिन पुष्पवाण (94.80 प्रतिशत) भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। हाईस्कूल परीक्षा में भी 97.86 प्रतिशत अंकों के साथ जतिन ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। इन दिनों जतिन अपने गांव रुद्रप्रयाग जिले के मंगोली (ऊखीमठ) में हैं। उनके पिता रणवीर सिंह की ऊखीमठ बाजार में परचून की दुकान है। जबकि माता शर्मिला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। ऊखीमठ से हाईस्कूल करने के बाद जतिन ने आगे की पढ़ाई श्रीकोट-श्रीनगर से की। बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए वह नौ घंटे पढ़ाई करते थे। इसके लिए उन्होंने ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। भौतिकी एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा में उन्होंने सौ का आंकड़ा छुआ है। जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती और शिक्षक सुनील नौटियाल ने जतिन की सफलता पर खुशी जताई।
-- बिना ट्यूशन अमन ने पाया जिले में दूसरा स्थान
श्रीनगर। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली के अमन मैठाणी ने प्रदेश में 12 वां व पौड़ी जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। अमन ने बिना ट्यूशन के यह सफलता हासिल की है। उनके पिता श्रीकृष्ण बलदेव मैठाणी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात हैं। जबकि माता शकुंतला देवी गृहणी है। अमन ने हाईस्कूल परीक्षा में भी 97 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया था। अमन मूलरूप से ऊखीमठ के मक्कूमठ गांव के रहने वाले हैं। पढ़ाई के लिए वह भाई बहन के साथ श्रीकोट में किराए के मकान पर रहते है। अमन ने बताया कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। बोर्ड परीक्षा के लिए उन्होंने नियमित तौर पर 7 से 8 घंटे पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएससी पर फोकस है तीसरे टॉपर सिद्धांत का
श्रीनगर। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली के छात्र सिद्धांत कोटियाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 93 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में 13वां व पौड़ी जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। सिद्धांत मूलरूप से पाली गांव देवप्रयाग (टिहरी) के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रमोद कोटियाल अध्यापक और माता पूनम गृहणी है। सिद्धांत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए उसने 6 घंटे पढ़ाई की और ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। बताया कि फिलहाल उसका ध्यान बीएससी करने पर है।

प्रदेश में चौथे स्थान हासिल करने वाले जतिन के परिजन खुशी मनाते हुए- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें