फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत सेना के जवान की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों द्वारा अगवा किए गए जवान साकिर मंजूर का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को जवान के कपड़े शोपियां जिले के लंडूरा गांव में एक सेब के बगीचे से मिलने के बाद शनिवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन

टेरिटोरियल आर्मी का जवान साकिर मंजूर रविवार रात से लापता है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने उसका अपहरण किया है। कुलगाम, शोपियां और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि कपड़े मिलने के बाद पिता मंजूर अहमद ने आतंकियों से अपील की थी कि अगर उनका बेटा उनके पास है तो उसकी जानकारी उन्हें दें। अगर उसे मार दिया गया है तो भी बताएं। बेटे के शव पर उनका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें