पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आने के बाद क्षतिग्रस्त मकान।
- फोटो : NOIDA
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे युद्धविराम उल्लंघन के बाद से हाई अलर्ट पर है। सभी सैनिकों और अधिकारियों को एलओसी पर चौकसी के साथ पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब देने के निर्देश हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा जिले के नौगाम, तंगधार और करनाह सेक्टर के साथ बारामुला जिले के बोनियार सेक्टर में कई जगहों पर गोलाबारी की गई थी। इसमें एक महिला सहित 6 लोग घायल हुए थे। बाद में अस्पताल में एक नागरिक ने दम तोड़ दिया था। ब्यूरो