गढ़वाल क्षत्रिय समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर जयमल सिंह असवाल को सभापति व मोहन सिंह रावत को मंत्री चुना गया। इसके अलावा जगदीश सिंह बिष्ट को कार्यकारी सभापति, केदार सिंह गुसाईं उपसभापति, अनिता रावत उपमंत्री, दिनेश सिंह बिष्ट सहायक मंत्री, उत्तम सिंह नेगी संगठन मंत्री, भरत सिंह रावत प्रचार मंत्री, महिपत सिंह तड़ियाल कोषाध्यक्ष, पूरण सिंह नेगी को विधि परामर्शदाता व नितिन सिंह को प्रवक्ता का दायित्व दिया गया। कार्यकारिणी में सुंदर सिंह चौहान, कुंवर भवानी प्रताप सिंह, कुंवर अतुल्य प्रताप सिंह को संरक्षक मंडल बनाया गया। जबकि महिताब सिंह रावत, सोहन सिंह परमार, जवाहर सिंह नेगी, जगमोहन सिंह नेगी, उदय सिंह बुटोला, सरिता नेगी, महेंद्र सिंह असवाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश सिंह नेगी, श्रीधर सिंह पंवार, गौरव रावत, अनूप सिंह रावत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।