फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो्तों की हत्या के आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

विज्ञापन
पौड़ी में आरोपी के साथ राजस्व पुलिस की टीम। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
तहसील पौड़ी के चोरकंडी गांव में दो दोस्तों की हत्या के आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जिसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। राजस्व पुलिस ने आरोपी की रिमांड के लिए अदालत में आवेदन भी कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस ने चोरकंडी गांव में दो दोस्तों की हत्या के आरोपी अजीत सिंह को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। अदालत के आदेश पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैण जेल भेज दिया। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह तहसील पौड़ी के चोरकंडी गांव में दो दोस्तों के शव रसोईघर में अधजली अवस्था में बरामद हुए थे। जिनकी हत्या का आरोप तीसरे दोस्त पर लगाया गया था। मामले में राजस्व पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए एक मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किए जाने के साथ ही उसे हिरासत में ले लिया था। बुधवार को राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया। नायब तहसीलदार रामपाल सिंह रावत ने बताया कि आरोपी अजीत सिंह को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें