फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के आधार पर ही मिल जाएगा परीक्षा हॉल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ सचिव की मांग पर कुलसचिव ने सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के आधार पर परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश देने की छूट दे दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रसंघ सचिव प्रदीप सिंह रावत ने गढ़वाल विवि के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि शनिवार से अंतिम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों से प्रवेशपत्र के साथ परिचयपत्र साथ लाने को कहा गया है, जिससे छात्र खासे परेशान है। इसलिए परिचयपत्र साथ लाने का निर्णय वापस लिया जाए। छात्र संघ सचिव की मांग पर कुलसचिव ने परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ वैध प्रवेशपत्र के आधार पर प्रवेश देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें