फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जनता मिलन में उठीं पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य समस्याएं

Mon, 22 Jun 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों ने पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं डीएम स्वाति एस भदौरिया के समक्ष रखीं। लोगों ने शिकायतों के समाधान के बाद सूचना न मिलने की समस्या भी उठाई, जिस पर डीएम ने विभागों को शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 19 शिकायतें दर्ज हुईं। एमआईसी मोहल्ला लोअर चोपड़ा और कोठार गांव के लोगों ने बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल संकट की शिकायत की। डीएम ने जल संस्थान को नियमित जलापूर्ति बहाल करने और स्थायी समाधान तक टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कुलदीप सिंह ने नए एलपीजी गैस कनेक्शन न मिलने की शिकायत की। संयुक्त विकास समिति कठुली ने स्वास्थ्य उपकेंद्र सिंगोरी की मरम्मत, सड़क सुधारीकरण और सिलणगांव-सिंगोरी मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाई। ग्राम कांडा निवासी यशपाल सिंह नेगी ने कांडा-धौलीधार मोटर मार्ग निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर शिलापट्ट लगाने की मांग की। वहीं पैडुल निवासी राजीव सिंह ने सड़क कटिंग से घरों को हो रही दिक्कतों की शिकायत की, जिस पर डीएम ने अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला और डीडीओ मनविंदर कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें