फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ ब्लॉक के पपड़तोली गांव में भारी बारिश से सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने को तैयार नहीं हैं जबकि समय पर सभी को सूचना दे दी गई थी। किसानों व जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन देकर क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर के सुधारीकरण की मांग की है। ज्ञापन में वार्ड सदस्य चंदन सिंह चौहान ने कहा है कि 14 जून को भारी बारिश से पपड़तोली स्थित सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। फसलों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने लगी हैं। सिंचाई विभाग को शिकायत दी गई लेकिन विभाग के किसी भी अधिकारी ने मौके का निरीक्षण नहीं किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त नहरों का जल्द सुधारीकरण करने व धान की फसल का मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें