फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रसूता व नवजात के मौत की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराकेयर अस्पताल में प्रसूता व नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सीएमओ डॉ. मेघना असवाल की अगुवाई में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अस्पताल पहुंची। जहां टीम ने अस्पताल की बुनियादी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में सर्जन, निश्चेतक समेत स्त्री रोग व बाल रोग विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इससे पूर्व ही सीएमओ ने मामले की जांच होने तक अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव कराए जाने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि निजी अस्पताल प्रबंधन भी मामले की जांच करवा रहा है। सीएमओ डॉ. असवाल ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने अपने स्तर से प्रकरण की जांच की जा रही है। सभी बिन्दुओं पर जांच के बाद ही रिपोर्ट तैयार की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें