ब्लॉक कल्जीखाल के ग्राम सभासभा साकिनी बड़ी में लगी चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कल्जीखाल के ग्रामसभा साकिनी बड़ी में पूर्ति विभाग ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्व विभाग ने क्षेत्र में मिनी आंगनबाड़ी, सस्ते गल्ले की दुकानों, खाद्यान्न भंडार का निरीक्षण किया तो कांसखेत में एक सस्ते गल्ले की दुकान बिना सूचना के बंद मिली। इस पर डीएसओ ने दुकानदार की जमानत राशि जब्त करने के निर्देश दिए।
गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने संबंधित गैस एजेंसी को प्रति माह एक तिथि तय कर ग्रामीणों को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीणों को शीघ्र पॉलीहाउस उपलब्ध कराने, बीमार पशुओं को टीके लगाने, गांव में झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश चौहान, रोजगार सेवक सतेंद्र सिंह, क्षेत्र प्रसार अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी उद्यान त्रिभुवन प्रताप, पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।