फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: समन्वय बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Wed, 15 Apr 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। चारधाम यात्रा की व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमान ने श्रीनगर में समीक्षा बैठक की। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक संख्या, बढ़ते यातायात दबाव, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट), संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा, पार्किंग प्रबंधन, रूट डायवर्जन आदि की समीक्षा की और विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात का सुचारु संचालन, प्रमुख स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं साइन बोर्ड की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल एवं रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही धामों में मौसम व मार्गों की स्थिति, श्रद्धालुओं की संख्या की रियल टाइम निगरानी करने का प्रबंध करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी पौड़ी तुषार बोरा, प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप नेगी, प्रभारी महिला थाना प्रियंका भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें