फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गोसदनों का सत्यापन करने के निर्देश

Wed, 19 Jul 2023 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल ने निराश्रित गोवंश व गोसदनों की स्थापना व संचालन से संबंधित बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को गोसदनों के सर्वे के सत्यापन के निर्देश दिए। वर्चुअल हुई बैठक में आयोग के अध्यक्ष अंथवाल ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की गौचर भूमि पर बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, बिजली, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी उपजिलाधिकारियों, बीडीओ व नगर निकाय के अधिकारियों को पशुपालन विभाग की ओर से निराश्रित गो सदन और लाभकारी पशुधन के दोबारा सत्यापन के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पांडेय, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, एसडीएम आकाश जोशी और अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें