फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आपदा के एक वर्ष बाद भी नहीं हो पाया प्रभावितों का विस्थापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में गुजार रहे हैं रातें
विज्ञापन




तहसील कीर्तिनगर के कोठार (गोदी) गांव के आपदा प्रभावित परिवारों का एक वर्ष बाद भी विस्थापन नहीं हो पाया है जिससे उनका परिवार प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में रहने को मजबूर हैं।

आपदा प्रभावित किशोरी लाल व उनके भाई का परिवार करीब एक वर्ष से प्राथमिक विद्यालय गोदी कोठार के प्राथमिक विद्यालय में रह रहा है जबकि एक अन्य सुंदर लाल का परिवार गांव में किसी के मकान पर है। किशोरी लाल ने बताया कि 20 अगस्त 2022 को हुई अतिवृष्टि के कारण उनका भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। तब प्रशासन ने दोनों परिवारों के भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर 21 सदस्यों को प्राथमिक विद्यालय भवन कोठार (गोदी) के दो कमरों में शिफ्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावितों ने बताया कि विद्यालय भवन भी जर्जर हैै। छत से पानी टपक रहा है। कई बार तहसील के चक्कर काटे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में स्वयं मकान बनाना संभव नहीं है। प्रभावितों ने प्रशासन से शीघ्र विस्थापन की मांग की है। एसडीएम सोनिया पंत ने बताया कि प्रभावित परिवारों के भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत है। एक सप्ताह के अंदर तहसीलदार के खाते में आ जाएगी। उसके बाद प्रभावितों को नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें