पौड़ी। पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने शहर की नालियों को साफ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जलसंस्थान व लोनिवि के अधिकारियों को भी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने को कहा।
शुक्रवार को पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। उन्होंने नगर पालिका को जलभराव की समस्या से निपटने के इंतजाम करने के लिए कहा। इसके अलावा शहर की तमाम नालियों व रास्तों को साफ- सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत करने के अलावा पौड़ी बस अड्डे के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जलसंस्थान को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका गौरव भसीन, ईई एनएच निर्भय सिंह, जलसंस्थान से एई सोहन सिंह जेठुड़ी, रवि कुमार, आदि मौजूद रहे।