पौड़ी। आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान जारी है। जनपद में लोनिवि की ओर से सड़कों के सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। 31 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है।
लोनिवि के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष इं. राजेश चंद्र शर्मा ने प्रांतीय खंड, लोनिवि पौड़ी, प्राख, लैंसडौन, निख, लोनिवि दुगडडा, निख, लोनिवि पौड़ी, श्रीनगर आदि खंडों के विभिन्न मोटर मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।