फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स शुरू करने को लेकर किया जा रहा औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) के 14 विभागों में पीजी कोर्स की सीटों के लिए एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। शनिवार को देर रात तक टीम ने कम्युनिटी मेडिसिन व एनेस्थिसिया विभाग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स के संचालन के लिए अलग-अलग टीमों की ओर से औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों में मौजूदा सुविधाएं, फैकल्टी व अन्य संसाधनों का जायजा लिया जा रहा है। शनिवार को एनेस्थिसिया विभाग का मेडिकल कॉलेज हुबली की प्रोफेसर डा. माधवी एस कुर्दी ने और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बेल्लारी कर्नाटक के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एचओडी प्रो. गंगाधर गौड़ा ने निरीक्षण किया।
एनेस्थेटिस्ट की अनुपस्थिति पर नाराजगी
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज में रेगुलर तौर पर तैनात किए गए एनेस्थेटिस्ट की अनुपस्थिति पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एनेस्थिसिया विभाग में नियुक्त डॉक्टरों में से एक डॉक्टर दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है। निरीक्षण को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे, इसके बाद भी वह उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इससे एनेस्थिसिया विभाग में पीजी की सीटें प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें