फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि में चल रहे पदार्थ विज्ञान एवं इसके अनुप्रयोग विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में बताया।
विज्ञापन

चौरास स्थित लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के प्रेक्षागृह में चल रहे सम्मेलन मे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के डा. नवल किशोर लोहानी ने चुंबकीय सौर घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चुंबकत्व सूर्य का प्रमुख गुण है। इस वजह से सूर्य में सन स्पॉट, मास इजेक्शन जैसी घटनाएं एक निश्चित समयांतराल में होती है। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के भौतिकी विज्ञानी प्रो. आरसी रमोला ने कहा कि आजकल ऐसे सेमी कंडक्टर डिवाइस का निर्माण हो रहा है, जो वातावरण में विद्यमान गैसों की पहचान कर सकते हैं।
राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान पौड़ी के डा. किरीट सेमवाल ने लेजर के प्रकार और इसके उपयोग पर प्रकाश डाला। गढ़वाल विवि की डा. शुभ्रा काला ने नैनो तकनीक के विज्ञान, स्वास्थ्य एवं उद्योग क्षेत्र में उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर डीन स्कूल ऑफ साइंस प्रो. डीएस नेगी, डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. एनएस पंवार, विभागाध्यक्ष भौतिकी प्रो. टीसी उपाध्याय व पूर्व एचओडी प्रो. आरपी गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें