पौड़ी। निर्वाचन विभाग की पहल पर छात्र-छात्राओं को आईक्यूएसी, राजनीति विज्ञान विभाग एवं मतदाता साक्षरता क्लब की ओर से मतदाता नामांकन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। थलीसैंण के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदाता साक्षरता की जानकारियां दी गई। क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. विकास प्रताप सिंह ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं के नाम पंजीकरण किए जाने हैं। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से नाम मतदाता सूची में पंजीकृत किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में ऑनलाइन तरीके से भी नाम दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही ऑनलाइन तरीके से निर्वाचन कार्ड में त्रुटियों का भी संशोधन भी हो सकता है। इस मौके पर डॉ. सुधीर सिंह रावत, डॉ. विवेक रावत, डॉ. शिवानी धूलिया, डॉ. गिरीश चंद्र आर्य, डॉ. धर्मेंद्र यादव आदि शामिल रहे। संवाद