फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों व प्रभावी तकनीकों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) व आपदा प्रबंधन पौड़ी की संयुक्त तत्वाधान में जिला कार्यालय सभागार में चल रहे रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपदा के विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है। इस दौरान एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने जनपद के जिलास्तरीय अधिकारियों को उनके दायित्वों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।

असिसटेंट कमांडेंट कर्मवीर सिंह भंडारी ने आपदाओं के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपायों और प्रभावी बचाव तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आपदा के बाद तत्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, अग्निशामक यंत्र का उपयोग, सीबीआरएन उपकरणों जैसे रेस्पिरेटर, मास्क, लीक टेस्टर, ग्लबस, बूट्स के उपयोगों, केमिकल डिजास्टर के अंतर्गत हैजार्डस केमिकल, प्वाइजनस केमिकल लीथल डोज, केमिकल्स के स्थानांतरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सीबीआरएन उपकरणों जैसे रेस्पिरेटर, मास्क, लीक टेस्टर, ग्लबस, बूट्स के उपयोगों के बारे में बताया। आपदा प्रबंधन प्रणाली, प्राथमिक चिकित्सा और राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं और उन्होंने ऐसी आपदाओं में सेफ्टी ऑफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


इस दौरान एनडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा के समय रिस्पांस टाइम को कम से कम करने, आपदा घटित होने पर आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित राहत बचाव के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन




इस मौके पर एएसपी अनूप काला, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी करण सिंह रावत, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा और खेल अधिकारी संदीप डुकलान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें