फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: त्योहारी सीजन से पहले मिलावटी सामान पर प्रशासन सतर्क हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासनिक टीमें जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की जांच ले रही हैं। शुक्रवार को टीम ने कोटद्वार, श्रीनगर, लक्ष्मणझूला आदि जगहों से 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं। वहीं डीएम ने मिलावटी सामान को रोकने के लिए तीन सदस्य टीम भी नामित की है।
विज्ञापन



त्योहारी सीजन से पूर्व ही प्रशासन से ब्रांडेड व खुले सामान की जांच शुरू कर दी है। जिसमें औचक निरीक्षण कर दुकानों से दूध, दही, पनीर, मावा, देशी घी व तेल आदि के नमूने लिए जा रहे हैं। जिला अभिहीत अधिकारी अजब सिंह रावत ने बताया कि डीएम व खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोटद्वार, श्रीनगर, लक्ष्मण झूला व स्वर्गाश्रम में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुल 19 खाद्य नमूने एकत्रित किए। जिसमें छह देशी घी, चार मावा, सात विभिन्न प्रकार के दुग्ध पदार्थ व दो तेल के नमूने एकत्रित कर रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में जांच को भेज दिए हैं। उन्होंने लोगों से भी मिलावटी सामान के प्रति सजग रहने को कहा। बताया कि लोग मिलावट करने वाली दुकान व सामान की सूचना टोल फ्री नं. 18001804246 पर दे सकते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, रचना लाल आदि शामिल रहे। वहीं डीएम ने जिले में मिलावटी खाद्य सामान के निरीक्षण आदि के लिए फूड सेफ्टी अफसर, जिला सूचना अधिकारी व संबंधित क्षेत्र के आरएसआई को नामित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें