फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के जरिये दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परम पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति पौड़ी की ओर से कोट ब्लॉक के मसाण गांव और फलस्वाड़ी में कोविड जागरूकता के साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं राइंका मसाण गांव में परम के कलाकारों ने नाटक जिम्मेदारी है का भावपूर्ण मंचन किया। हर बच्चे को मिले पोषण का वरदान-कुपोषण को दूर भगा परिवार का रखे ध्यान गीत से कलाकारों ने बताया कि बच्चे के पहले 1000 दिन बहुत खास होते हैं। इसमें बच्चे के साथ-साथ धात्री महिलाओं को भी पूरा पोषण मिलना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य महेशानंद टम्टा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में मनोरंजन के साथ-साथ जागरूकता के लिए सराहनीय पहल है। परम के टीम लीडर योगंबर पोली ने बताया कि सूचना विभाग के माध्यम से सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी पूरे जिले में गीत नाट्य योजना के तहत किए जा रहे हैं। इस मौके पर परम की टीम में योगंबर पोली, सुदीप घिल्डियाल, रघुवीर पंवार, नीरज नेगी, जॉली, प्रीति रावत, अनामिका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें